फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Company management Belgaum, debris being thrown near Ravi

कंपनी प्रबंधन बेलगाम, रावी के पास फेंका जा रहा मलबा

Sun, 20 Mar 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Company management Belgaum, debris being thrown near Ravi
कंपनी द्वारा होली में रावी नदी किनारे फेंका गया मलबा। - फोटो : Chamba
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के कुठेड़ में निर्माणाधीन परियोजना में नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। कंपनी की डैम साइट एडिट प्रथम के पास रावी मलबा फेंका रही है। इस कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इससे बीस से अधिक पेड़ मलबे से दब गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बैचिंग प्लांट से उड़ने वाले सीमेंट की धूल गांव के खेतों में पहुंच रही है। इससे सेब के पौधे को नुकसान हो रहा है। ग्रामीण इस मामले को लेकर कई बार वन विभाग और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। मगर अभी तक प्रशासन और वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण कंपनी बेलगाम है और ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार, धर्मचंद, ज्ञानचंद, सुरेश कुमार, ओंकार, धर्मचंद, शुभकरण का कहना है कि वर्तमान में सेब के पौधों पर फूल आने का समय है। मगर सीमेंट की धूल से पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा अन्य फसलें भी सीमेंट की धूल से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रावी किनारे पशुओं के चरागाह भी खत्म हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई कंपनी के खिलाफ की जाए। ताकि रावी नदी और गांव प्रदूषित होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की देंगे निर्देश
वन विभाग के रेंज ऑफिसर सुरेश कुमार का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया जाएगा।

जेएसडब्ल्यू अलॉट वन के इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि रावी नदी में जा रहे मलबे को उठाया जाएगा। साथ ही यहां रिटेनिंग वॉल का भी निर्माण किया जाएगा ताकि रावी में मलबा न फेंका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed