फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Committed suicide by hanging himself from the fan's latch

Chamba News: पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 16 Jan 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide by hanging himself from the fan's latch
चंबा। सुल्तानपुर वार्ड में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले व्यक्ति ने पंखे की कुंडी के साथ चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खेम राज (37) पुत्र सोभिया राम, गांव मियोटी डाकघर भड़ेला के रूप में हुई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मकान मालिक और अन्य लोगों की देखरेख में फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मियोटी निवासी खेमराज शहर में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सुल्तानपुर मोहल्ले में वह लंबे समय से किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। मंगलवार को दिन चढ़ने के बाद भी कमरा न खोलने पर पड़ोसियों और मकान मालिक ने उसे जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई भी जवाब नहीं आया। शक के आधार पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा तो वे अंदर खेमराज को फंदे पर झूलता देख सन्न रह गए। पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां पर पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सुल्तानपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

16जेएनडी38: पटवार भवन में हड़ताल पर बैठे पटवारी। संवाद।

16जेएनडी38: पटवार भवन में हड़ताल पर बैठे पटवारी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed