फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   come to the interview wearing a mask

Chamba News: साक्षात्कार के लिए मास्क पहनकर आएं

Mon, 17 Apr 2023 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Apr 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
come to the interview wearing a mask
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में मंगलवार को आयोजित होने वाले परिसर साक्षात्कार में वही बेरोजगार युवा भाग ले पाएंगे जो कोरोना नियमों की अनुपालना करेंगे। प्रदेश सहित जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर जिला रोजगार कार्यालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। प्रबंधन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि युवा साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।
विज्ञापन

साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग नियम की भी पालना करें। रोजगार कार्यालय की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है। गौरतलब है कि मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल कॅरियर सेंटर) चंबा में निजी कंपनी ऐलन ऑटो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर सी 116 मोहाली पंजाब की ओर से टर्नर फिटर, मेकेनिस्ट और सीएनसी ऑपरेटर के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। इसमें 10वीं/12वीं सहित आईटीआई योग्यता के साथ 18 से 40 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को प्रतिमाह 16,000 से 18,000 रुपये दिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपना बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर 11:00 बजे उपस्थित हो जाएं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार के दौरान युवा कोरोना नियमों की अनुपालना करें। मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed