{"_id":"5f259c198ebc3e63a145c4dc","slug":"colony-seel-chamba-news-sml340337938","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी परियोजना की दो कलोनियां सहित दो गांव सील, 4 गांव बफर जोन में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी परियोजना की दो कलोनियां सहित दो गांव सील, 4 गांव बफर जोन में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली/ भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली की दो निजी परियोजनाओं में कार्यरत तीन कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भरमौर प्रशासन हरकत में आ गया है। उपमंडलीय प्रशासन ने कंपनी की दो आवासीय कालोनियों को सील कर दिया है। साथ ही दो गांवों डुगरेटा और टपरा को कंटेंनमेंट जोन बनाया है, जबकि दयोल पंचायत के गांव दयोल, ब्रिंगटी और क्योसर सहित कुलेठ पंचायत के गांव दंतु बफर जोन में शामिल किए गए हैं। अब पंचायत में कड़ाई के साथ कर्फ्यू नियम लागू होंगे।
प्रशासन ने पंचायत के प्रवेशद्वारों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों को रोजमर्रा की वस्तुएं पहुंचाने की जिम्मेवारी पंचायत प्रतिनिधियों पर होगी। पंचायत में किसी तरह की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार परियोजना प्रबंधन की ओर से इन्हें होम क्वारंटीन रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन कर्मियों के सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को सुबह के वक्त आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया गया। साथ ही प्राइमरी कांटेक्ट की सूची तैयार कर संबंधित प्रयास शुरू कर दिए है। सूची तैयार होने के बाद प्राइमरी संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल जांच के लिए जाएंगे। जिला चंबा में कोरोना मरीजों की संख्या अब 109 पहुंच गई है। एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंपनी की आवासीय कालोनी सहित दो गांवों को कंटेनमेंट और चार गांवों को बफर जोन में रखा गया है। कहा कि पॉजिटिव आए कर्मियों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।