{"_id":"687ced18f0b52073a40a4975","slug":"college-student-accused-of-rape-friend-made-video-chamba-news-c-88-1-cmb1002-156145-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दोस्त ने बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दोस्त ने बनाया वीडियो
Mon, 21 Jul 2025 06:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
भटियात क्षेत्र का मामला, पुलिस ने युवती की मां के बयान के आधार पर दर्ज किया मामला
वीडियो वायरल होने के बाद युवती की मां ने दर्ज करवाया मामला
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में किया पेश, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने में आया। घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस ने युवती के मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दोनों युवक न्यायिक हिरासत में हैं।
आरोप है कि छह जुलाई को युवती काॅलेज से वापस घर आ रही थी। इस दौरान एंकात स्थान पर उसे दो युवक मिले। आरोप है कि युवकों ने लड़की को अकेला पाकर उसे डराया धमकाया और एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दूसरे आरोपी ने इस घटना की वीडियो बनाई । घटना के बाद डरी-सहमी लड़की अपने घर आ गई और इस वारदात की किसी को सूचना नहीं दी।
कुछ दिन बाद आरोपी ने यह वीडियो किसी अन्य व्यक्ति के फोन पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर इसकी जानकारी लड़की के घर वालों को मिल गई और उसके बाद 14 जुलाई को लड़की की मां ने इस घटना की लिखित शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 जुलाई को घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। डीएसपी चुवाड़ी योग राज चंदेल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। दोनों युवक न्यायिक हिरासत में हैं।