फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cold wave outside, electricity failure inside, candle is the only support

Chamba News: बाहर शीतलहर, भीतर बिजली गुल, मोमबत्ती ही सहारा

Sat, 28 Dec 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cold wave outside, electricity failure inside, candle is the only support
चुराह (चंबा)। बर्फबारी के कारण विधानसभा क्षेत्र चुराह में शीतलहर दौड़ गई है।  बर्फबारी के कारण 71 ट्रांसफार्मर ठप हैं। इससे घरों में अंधेरा है। दर्जनभर पंचायतों में ब्लैक आउट है।  ऐसे में 30,000 आबादी दिन के उजाले के साथ ही रात में भी घर के अंदर रोशनी करने के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देहरा, चरड़ा, चांजू, देवी कोठी, टेपा, सनवाल, शलेला बाड़ी, जुआंस, खुशनगरी, गुआड़ी, झज्जाकोठी, आयल और बणंतर में शुक्रवार शाम 5:00 बजे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

चुराह में बर्फबारी के कारण 252 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हुए थे। इनमें से अधिकांश ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति बहाल हो गई है। मगर एक दर्जन पंचायतों को बिजली मुहैया करवाने वाले 71 से विद्युत ट्रांसफार्मर अभी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर ने कहा कि चुराह में एक दर्जन पंचायतों में बिजली आपूर्ति बंद है, जिन्हें बहाल करने के लिए कर्मचारी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। 150 से अधिक ट्रांसफार्मरों को बहाल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed