फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cognizance taken when students have two teachers in school

Chamba News: दस विद्यार्थियों के स्कूल में दो शिक्षक होने पर लिया संज्ञान

Mon, 04 Mar 2024 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Cognizance taken when students have two teachers in school
बीईईओ से ली जाएगी जानकारी, प्रतिनियुक्ति पर भेज सकता है अध्यापक
विज्ञापन

लुहारका में चालीस विद्यार्थियों के लिए एक, उकला में दस को पढ़ा रहे दो शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय प्राथमिक स्कूल उकला में दस विद्यार्थियों के लिए तैनात दो शिक्षकों के मामले को लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर जहां खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली जाएगी वहीं एक शिक्षक को प्रतिनियुक्ति के आधार पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुहारका में तैनाती की जा सकती है। फिलहाल, विभाग की ओर से इस मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ने बीते दिनों खबर को प्रकाशित किया था। खबर का असर यह रहा कि अब विभाग ने इस मामले को लेकर उचित कार्यवाही शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लुहारका स्कूल में 40 बच्चों को एक अध्यापक पढ़ा रहा है जबकि, उसके लगती राजकीय प्राथमिक पाठशाला उकला में दस विद्यार्थी हैं जहां इन्हें दो शिक्षक पढ़ा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इसके बारे में विभाग ने कभी भी पड़ताल नहीं की। निरीक्षण विंग चंबा की टीम ने निरीक्षण के दौरान यह खुलासा किया था। बहरहाल, अब विभाग लुहारका स्कूल में एक अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकता है। इसको लेकर विभाग की ओर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। जल्द उचित व्यवस्था की जाएगी और अधिक संख्या वाले स्कूल में अध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article