{"_id":"64ef685a8285840de80be9b4","slug":"cockroaches-and-fleas-increased-the-number-of-patients-chamba-news-c-88-1-ssml1004-6279-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कॉकरोच और पिस्सुओं ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कॉकरोच और पिस्सुओं ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज
Wed, 30 Aug 2023 09:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 30 Aug 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज में जहां मरीज डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं वहीं अब रात होते ही पिस्सू और काॅकरोच बिस्तरों पर रेंगने शुरू हो जाते हैं। यही नहीं ये पिस्सू मरीजों की दवाइयों और बर्तनों पर भी साफ रेंगते हुए देखे जा सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में बीते लंबे समय से यह समस्या चल आ रही है। हैरत की बात है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मरीजों और तीमारदारों की ओर से अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में समय रहते यदि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने समस्या का समाधान नहीं किया तो आगामी समय में उपचाराधीन मरीज और तीमारदार गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। मरीजों और तीमारदारों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि समय रहते चतुर्थ तल पर स्प्रे आदि करवा कर इन कॉकरोच और पिस्सुओं से निजात दिलवाई जाए।
मेडिकल कॉलेज की सुध लेना प्रबंधन जरूरी नहीं समझता है। इसका खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। समय पर समस्या का हल न होने पर हालात गंभीर हो सकते हैं। - बिमला देवी
विज्ञापन
चतुर्थ तल में रोजाना रात के अंधेरे में कॉकरोच और पिस्सू दवाइयों, बर्तनों और सामान पर रेंगते साफ देखे जा सकते हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। -कांता देवी
मेडिकल कॉलेज में तीसा, भरमौर, सलूणी, साहो, सिल्लाघ्राट समेत जिलेभर से लोग विभिन्न बीमारियों का उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन, यहां पर हाल-बेहाल हैं। -देश राज
सफाई व्यवस्था को लेकर भले ही प्रबंधन बड़े-बड़े दावे करता है। बावजूद इसके मेडिकल कॉलेज चंबा में वर्तमान में हालात काफी खराब हैं। यहां पर उपचाराधीन मरीज और तीमरादार बीमार होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। -हंसराज
कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। चतुर्थ तल पर समयानुसार कॉकरोच और पिस्सू से निजात पाने के लिए स्प्रे करवाया जाएगा।