{"_id":"587ba3034f1c1bd103efe353","slug":"cm-announcement-kakira-sub-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककीरा बनेगी सब तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककीरा बनेगी सब तहसील
ब्यूरो, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)।
Updated Sun, 15 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को भटियात दौरे में ककीरा को सब तहसील बनाने की घोषणा की। कहा कि जल्द ही घोषणा को अमलीजामा पहनाया जाएगा। मैल में स्वास्थ्य केंद्र को भी उन्होंने स्वीकृति दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुवाड़ी क्षेत्र के लिए एचआरटीसी का एक सब-डिपो की स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समान विकास करवा रही है। जो वायदे किए उन्हें पूरा किया जा रहा है। सिहुंता में तहसील कार्यालय खोलने का एलान किया था।
विज्ञापन
आज कार्यालय का लोकार्पण कर दिया गया है। कहा कि प्रदेश के विभिन्न भागों का नियमित दौरा करने के कारण वह राज्य की भौगोलिक तथा सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भलीभांति परिचित है। वह लोगों के प्रति बिना किसी पक्षपात के उनकी समस्याओं को सुनना, उनसे बातचीत करना तथा लोगों की आशाओं एवं महत्वकांक्षाओं के अनुरूप विकास को एक अलग आयाम देने के लिए कृतसंकल्प हैं।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश हर क्षेत्र में पूर्व से बिल्कुल अलग परिदृश्य प्रस्तुत कर रहा है। प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में विशेषकर कृषि में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पहले हम अनाज का आयात करते थे, लेकिन प्रदेश में शासित कांग्रेस सरकार की ओर से लाई गई हरित क्रांति के बाद हम आत्म निर्भर हो गए। उद्योग क्रांति से देश का भविष्य बदला है, जिससे रोजगार के द्वार खुले हैं।