फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cm adressed people in benikhet paddar ground

पद संभालते ही लिया था निर्णय, बदले ही भावना से नहीं करेंगे कोई कार्य

Thu, 12 Nov 2020 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
cm adressed people in benikhet paddar ground
बनीखेत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करते कार्यकर्ता व अन्य। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बनीखेत के पद्दर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डलहौजी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश के पास उपलब्ध सभी संभावनाओं का पूरी तरह से दोहन हो सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की बागडोर संभालने के पहले दिन से ही बिना बदले की भावना से प्रदेश के संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पहला निर्णय यह सुनिश्चित करने का उद्देश्य था कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक सम्मानजनक जीवन जी सकें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है, इसलिए इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए परस्पर दूरी और फेस मास्क का सही उपयोग ही एकमात्र उपाय है। इस परीक्षा की घड़ी में भी कांग्रेस के नेता इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अपने संगठनात्मक कौशल को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बग्गी और हथर स्कूल में शुरू होंगी विज्ञान कक्षाएं
मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी और हथर में विज्ञान कक्षाएं, राजकीय उच्च पाठशाला बजवारड़ और सिंघाधार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और लडवान में प्राथमिक उप केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के बजट में बनीखेत और तेलगा उपतहसील में डिग्री कॉलेज खोलने पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री के हाथों में सुरक्षित है देश: कपूर
सांसद किशन कपूर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और भारत देश की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश करने वाले को करारा जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार की शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की भी लोगों को जानकारी दी।

बनीखेत में खुले डिग्री कॉलेज, बस स्टैंड का हो निर्माण
विपणन बोर्ड चंबा के अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने मुख्यमंत्री से बनीखेत में डिग्री कॉलेज खोलने और डलहौजी में बस स्टैंड का उन्नयन और निर्माण करने का आग्रह किया। इस मौके पर डलहौजी नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्डा, उपायुक्त चंबा डीसी राणा, पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed