फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Clutter overshadowing medical college patients

Chamba News: मेडिकल कॉलेज मरीजों पर भारी पड़ रही अव्यवस्था

Fri, 28 Apr 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Clutter overshadowing medical college patients
चंबा। चिकित्सीय स्टाफ की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था न होने से उन्हें परेशानी हो रही है। मरीज मेडिसिन वार्ड समेत अन्य ओपीडी में स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए कतार में लगने के बाद बेंचों की व्यवस्था न होने के कारण थकहार कर जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हैं। हैरानी की बात है कि मरीजों और उनके तीमारदारों के बैठने के लिए मेडिकल कॉलेज बेंचों की व्यवस्था तक नहीं करवा पाया है। ऐसे में शहर के प्रबुद्धजनों ने मरीजों की सहूलियत के लिए हर ओपीडी के बाहर बेंचों की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधानसभा क्षेत्र चुराह, भरमौर-पांगी, भटियात, डलहौजी और चंबा की पौने छह लाख की आबादी निर्भर है। बावजूद इसके पहले से ही चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में मरीजों उनके तीमारदारों के बैठने के लिए बेेंचों की व्यवस्था का अभाव है। प्रबुद्धजनों में डॉ. डीके सोनी, पीसी ओबराय, संदीप शर्मा, शादी लाल शर्मा, किशोर शर्मा, लोकिंद्र शर्मा, लेखराज धीमान, धर्मवीर सिंह, जगदीश चंद, केएल शाह, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार, बजीर सिंह आदि ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं में सुधार होना अत्यंत आवश्यक है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य को पहले भी अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक हालात में सुधार होता प्रतीत नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा की विभिन्न ओपीडी में मरीजों-तीमारदारों के लिए बेंच स्थापित करवाए गए हैं। जगह की उपलब्धता कम होने के चलते कई जगह बेंच नहीं लगाए जा सकते हैं। बहरहाल, समस्या का समाधान करवाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed