फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cloud torn in Svarog and Kandhwara wreaked havoc

सरोग और कंधवारा में फटे बादल ने मचाई तबाही

Tue, 09 Aug 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cloud torn in Svarog and Kandhwara wreaked havoc
चंबा। सलूणी उपमंडल के सरोग और कंधवारा में बादल फटने से तबाही मच गई। बड़ोगा गांव में भूस्खलन से दो मंजिला मकान के एक कमरे की दीवार गिरने से मकान में सो रहे 15 वर्षीय युवक की दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव निवासी बड़ोगा के रूप में हुई। मकान के निचले कमरे में सो रहे माता-पिता ने आवाज सुनकर कमरे से बाहर निकलकर देखा तो वे दंग रह गए।
विज्ञापन

यह घटना सुबह तीन बजे की है। प्रभावित परिवार के सदस्यों ने चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दीवार तले दबे युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा क्षेत्र में दो पक्के मकान, एक कच्चा मकान, चार गोशालाएं, तीन घराट, दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें भी पानी के बहाल में बह गए। तीन दुकानें और छह पैदल रास्ते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा गुलेल में सोनू पुत्र भिल्लो और संतराम पुत्र दास का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पवन कुमार पुत्र शेर सिंह की दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। भानू राम पुत्र भगत राम निवासी रलैई की दुकान को भी क्षति पहुंची है। ग्रोहण निवासी किशन चंद, नंद लाल पुत्र बलदेव, चंद पुत्र बजीर, चतरो पुत्र किशन चंद, पृथी पुत्र चतरो निवासी रलैई, रमेश कुमार पुत्र होशियारू, ध्यान चंद पुत्र सिंह, तेजू पुत्र इच्छू, हेतू पुत्र प्रभु निवासी सैणी और अभी चंद पुत्र खराती निवासी बदोसन के घराट क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

घरों में घुसा मलबा, सुरक्षित जगह पहुंचाए लोग
कंधवारा में देर रात बादल फटने से बढ़े जलस्तर के कारण छह घरों में टनों के हिसाब से मलबा और कीचड़ बहकर आया और लोगों के घरों में घुस गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक आदेशों के तहत प्रभावितों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। सैलेई-कंधवारा नाले पर स्थित दो पैदल चलने योग्य पुल पूरी तरह से तबाह हो गए। मुहाल किलोड़ के तहत आते भानियाला निवासी मनोज कुमार पुत्र राज कुमार की गोशाला क्षतिग्रस्त हुई। सरोगा में एक पैदल पुल, एक घराट, दो गोशालाएं और 20 के करीब भेड़-बकरियां बह गईं। उपमंडल तीसा के तहत द्रब्बड़ निवासी रसीद मोहम्मद पुत्र हसीनदीन शेख का घराट बह गया। दरोग निवासी शंभु राम निवासी नेगी का कच्चा मकान, चचूह निवासी मूसा निवासी मिर्जा, राजू निवासी शेरू निवासी मकलवानी, मनोज कुमार निवासी होशियार सिंह निवासी पट्टी के पक्के मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। स्कूलों को भी पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक पाठशाला डेबा की सुरक्षा दीवार, प्राथमिक पाठशाला मधुवाड़ में रसोईघर और सुरक्षा दीवार, सलाह प्राथमिक स्कूल का रसोईघर और सुरक्षा दीवार सहित प्राथमिक पाठशाला अरियास का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया है। उपमंडल भरमौर के तहत त्रिलोक चंद पुत्र पुन्नू निवासी भनूण का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
चार घंटे बाधित तरह एनएच
भरमौर-पठानकोट हाईवे बग्गा के पास चट्टानें गिरने से सुबह 6:00 बजे बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी ने सुबह 10:00 बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल करवाया। जिले में 55 सड़कों पर यातायात बंद रहा। इनमें से पांच मार्ग देरशाम तक बहाल नहीं हो पाए। शेष सड़कों को विभागीय मशीनरी ने शाम तक बहाल करवा दिया।

उपमंडल अधिकारी सलूणी स्वाति गुप्ता ने बताया कि सरोगा और कंधवारा में बादल फटने से हुए नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है। दीवार की जद में आने से एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed