{"_id":"571ced1e4f1c1bfa248b548c","slug":"cleanness","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर में नप ने सफाई अभियान छेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर में नप ने सफाई अभियान छेड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 24 Apr 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा शहर में नप की ओर से सफाई अभियान छेड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा शहर में नप की ओर से सफाई अभियान छेड़ा गया। इस दौरान रेहड़ियों के आगे बनाए गए पक्के फर्श को भी उखाड़ा गया। कोर्ट परिसर के सामने बनी नालियों में पिछले कई सालों से नालियों की सफाई नहीं हुई थी जिसके कारण वहां पर बदबू फैल गई थी। नालियों में फैली बदबू को लेकर कई बार दुकानदार नप के अधिकारी को भी अवगत करवा चुके थे।
विज्ञापन
रविवार को नप अध्यक्ष ने नप कर्मचारी व फायर ब्रिगेड की गाड़ी की सहायता से कोर्ट परिसर के सामने बनी नालियों की सफाई करवाई। इस दौरान नप अध्यक्ष नीलम नैय्यर मुख्य रूप से मौजूद रहीं। नालियों की सफाई के दौरान कई रेहड़ी धारकों ने नालियों के ऊपर सीमेेंट के पक्के फर्श बना रखे थे जिसके कारण भी नालियों की निकासी बंद हो रही थी। सफाई अभियान के दौरान रेहड़ी धारकों द्वारा नाली के ऊपर बनाए सीमेंट के पक्के फर्श को भी उखाड़ा गया। साथ ही रेहड़ी धारकों को दोबारा फर्श नहीं बनाने के निर्देश जारी किए गए। नप द्वारा चलाए गए सफाई अभियान से दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
नप अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि रविवार को कोर्ट परिसर के सामने बनी नालियों की सफाई करवाई गई। इस दौरान नाली के ऊपर रेहड़ी धारकों द्वारा बनाए गए पक्के फर्श को भी उखाड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस नाली की सफाई पिछले कई सालों से नहीं हुई थी जिसके कारण यहां पर बदबू फैल चुकी थी।
विज्ञापन