फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cleanness in chamba

रेहड़ी-फड़ी यूनियन चंबा ने चलाया सफाई अभियान

Sun, 03 Apr 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sun, 03 Apr 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
cleanness in chamba
चंबा में सफाई करते यू‌न‌ियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

रेहड़ी-फड़ी यूनियन चंबा ने शहर में सफाई अभियान चलाया जिसमें यूनियन के सदस्यों ने इरावती गेट के पास लगे कूड़े के ढेर को साफ किया। इसके अलावा डाकघर के सामने नाली की सफाई भी की गई।

विज्ञापन


यूनियन के प्रधान रिझू राम ने बताया कि चंबा शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत हर रविवार को यूनियन के सदस्य शहर के विभिन्न स्थानों की सफाई करते हैं। यूनियन सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों को राहत देने के लिए भी यूनियन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कि चंबा की पूर्व उपायुक्त एम सुधा देवी के नेतृत्व में शुरू किए सफाई अभियान को रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने अभी तक जारी रखा है। उन्होंने कहा कि  प्रशासन द्वारा रेहड़ी वालों के लिए स्ट्रीट बेंडर्स एक्ट के तहत अच्छी सुविधाएं महैया करवाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर मनोज कुमार, हंसराज, बबलू, जसवंत व सोनू उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed