फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cleanliness arrangements during the Manimahesh Yatra won the hearts of pilgrims.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा में स्वच्छता व्यवस्था ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

Mon, 07 Sep 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness arrangements during the Manimahesh Yatra won the hearts of pilgrims.
जगह-जगह कूड़ेदान, श्रद्धालु भी निभा रहे जिम्मेदारी
विज्ञापन

स्नान के बाद वस्त्र साथ ले जाने से झील और आसपास का क्षेत्र साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मणिमहेश यात्रा में इस बार स्वच्छता को लेकर प्रशासन की पहल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
यात्रा मार्ग से लेकर प्रमुख पड़ावों तक जगह-जगह कूड़ेदान स्थापित किए जाने से रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी कम दिखाई दे रही है। प्रशासन की इस व्यवस्था के साथ श्रद्धालु भी स्वच्छता अभियान में भागीदार बन रहे हैं।
यात्रा के दौरान मणिमहेश झील में स्नान के बाद कपड़े वहीं छोड़ने के बजाय उन्हें वापस साथ ले जाने के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है। इसका असर भी साफ नजर आ रहा है। कई श्रद्धालु स्नान के बाद अपने वस्त्र साथ लेकर लौट रहे हैं। इससे झील के आसपास कचरा बढ़ने से रोकने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान उपलब्ध होने से कचरा निर्धारित स्थान पर डालना आसान हुआ है। साथ ही प्रशासन और मणिमहेश ट्रस्ट की ओर से की जा रही जागरूकता का भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग और धार्मिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं तथा इस्तेमाल की गई सामग्री कूड़ेदान में ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भरमौर प्रशासन की ओर से इस बार यात्रा पर साफ-सफाई के बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न पड़ावों पर कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं। - ऋषि कुमार, भेजा गांव, जिला भद्रवाह
--
मणिमहेश झील में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने और उन्हें वहीं छोड़ने के बजाय वापस ले जाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी देखने को मिल रहा है। - शेर सिंह, भद्रवाह
--
यात्रा में साफ-सफाई को लेकर प्रशासन, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे यात्रा साफ और स्वच्छ पूरी करने का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। - केवल कुमार, भद्रवाह

--
स्वच्छता को लेकर स्थानीय लोगों के परामर्श के बाद मणिमहेश ट्रस्ट की ओर से बेहतरीन पहल की गई है। यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर जगह-जगह कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं। श्रद्धालुओं से भी वहीं पर गंदगी फेंकने का आग्रह किया जाता है। - बंशी लाल शर्मा, भद्रवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed