{"_id":"69e658895509615fef0d7d57","slug":"classes-will-no-longer-have-to-be-held-under-the-open-sky-chamba-news-c-88-1-ssml1004-180976-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब खुले आसमान तले नहीं लगानी पड़ेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब खुले आसमान तले नहीं लगानी पड़ेंगी कक्षाएं
Mon, 20 Apr 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
चींह माध्यमिक पाठशाला के भवन पर गिरी है चट्टान
एसडीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वयं किया निरीक्षण, दिए मरम्मत कार्य के निर्देश
निर्देश के बाद अब एसएमसी की ओर से आरंभ करवाया गया मरम्मत का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला चींह के जर्जर भवन में विद्यार्थियों को बैठ शिक्षा हासिल नहीं करनी पड़ेगी। आखिरकार अब एसडीएम चुराह के निर्देश पर विकास खंड अधिकारी ने एसएमसी को मरम्मत कार्य के निर्देश दिए।
तदोपरांत एसएमसी की ओर से तैनात किए मजदूर जर्जर भवन की मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। जर्जर भवन की मरम्मत का कार्य आरंभ होने से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। साथ ही एसडीएम चुराह का आभार जताया है।
बता दें कि माध्यमिक विद्यालय का अपना भवन था मगर साल 2021 में भवन पर चट्टान गिर गई। इसके बाद अलावा साल 2023 में भी भवन को नुकसान पहुंचा। वर्तमान में प्राइमरी स्कूल चींह के तीन कमरों में विद्यालय चल रहा है। क्षेत्र में दो किमी के दायरे के गांव चींह, दियालू, मलोही, गुवाड़ी से अमूमन 50 बच्चे शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस मामले को लेकर कई बार वह शिक्षा विभाग और प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आखिरकार अभिभावकों ने अपनी समस्या एसडीएम चुराह तक पहुंचाई। एसडीएम चुराह ने बच्चों की अनमोल जिंदगियों को देखते हुए स्वयं जर्जर विद्यालय का निरीक्षण कर बीडीओ चुराह को जर्जर भवन की मरम्मत के आदेश जारी किए। जिसके तहत अब आखिरकार विद्यालय के गिरे डंगे समेत अन्य कार्य आरंभ हो पाया है। अभिभावकों ने एसडीएम चुराह का आभार व्यक्त किया है।