{"_id":"64480518e69fae80870b28d6","slug":"classes-of-science-and-commerce-faculty-will-start-in-hobar-school-chamba-news-c-19-1-133076-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: होबार स्कूल में शुरू होंगी विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: होबार स्कूल में शुरू होंगी विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं
Tue, 25 Apr 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में अगले शैक्षणिक सत्र में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ होंगी। विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने होबार स्कूल के सालाना समारोह के दौरान यह बात कही। कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के बनेट में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव और गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय किया गया है। कहा कि चाहे शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भर्ती का मामला हो, आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण व आधुनिक सुविधाओं के साथ छात्रों को विश्व स्तरीय शैक्षणिक माहौल प्रदान करना हो, यह सब सरकार की प्राथमिकता सूची में आता है।
उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान की ओर से उठाई गई जायज मांगों को पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि होबार से खरेड़ा संपर्क मार्ग के मैटलिंग और टारिंग कार्य पर तीन करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। कहा कि ग्राम पंचायत होबार, कुड्डी और गडाना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए नई उठाऊ पेयजल योजना को विधायक प्राथमिकता में रखा गया है। उठाऊ पेयजल योजना के लिए तैयार डीपीआर में 12.5 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्य परवीज कुमार सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह और स्कूल प्रबंधन समिति के शिव कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विस अध्यक्ष ने 25,000 रुपये देने की घोषणा की। छात्र आकाश और छात्रा रिधिमा को बेहतर प्रदर्शन करने पर 21-21 सौ रुपये देने को कहा। उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उनका निपटारा किया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।