फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Classes of science and commerce faculty will start in Balera School: Pathania

बलेरा स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं होंगी शुरू : पठानिया

Fri, 14 Apr 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Classes of science and commerce faculty will start in Balera School: Pathania
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा में अगले शैक्षणिक सत्र से विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू होंगी। विस अध्यक्ष बलेरा विद्यालय के सालाना समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 21,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की ओर से उठाई गई मांगों को पूर्ण करते हुए स्कूल के अतिरिक्त भवन निर्माण, शौचालयों के जीर्णोद्धार, सांस्कृतिक मंच और ग्राउंड के निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डॉ. भीम राव आंबेडकर व्यक्ति विशेष न होकर एक संकल्प का दूसरा नाम
उन्होंने अपने संबोधन में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर ने शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए हर वर्ग के नागरिकों को शिक्षित होने का ज्ञान बांटा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के जरिये छात्रों का भविष्य सुनिश्चित है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया। शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed