{"_id":"650dca85bf6d32b9dd061148","slug":"clash-between-shopkeepers-and-contractors-over-separation-of-wet-and-dry-waste-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8185-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गीला-सूखा कचरा अलग देने पर दुकानदारों, ठेकेदार में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गीला-सूखा कचरा अलग देने पर दुकानदारों, ठेकेदार में ठनी
Fri, 22 Sep 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा नये बस अड्डा परिसर के पास पड़े कूड़े से फैली गंदगी।स्त्रोत:संवाद
चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा के दुकानदार और शहर की सफाई का जिम्मा उठाने वाले ठेकेदार के बीच आपस में ठन गई है। एक तरफ दुकानदार कूड़ा अलग-अलग देने से मनाही कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ठेकेदार ने भी न्यू बस स्टैंड के समीप कूड़ा उठाने से मना कर दिया है। ऐसे में न्यू बस स्टैंड के समीप गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे यात्रियाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात तो यह है कि सार्वजनिक स्थल होने के चलते मामले में नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सफाई ठेकेदार ने नगर परिषद को अवगत करवाया है कि न्यू बस स्टैंड के दुकानदार गीला और सूखा कचरा अलग नहीं दे रहे हैं। इस कारण कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। दरअसल, नगर परिषद चंबा ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के दुकानदारों और गृह मालिकों को आदेश दिए हैं, मगर अधिकतर लोग इन निर्देशों की अनुपालना नहीं कर रहे हैं। इस कारण शहर को संपूर्ण स्वच्छ करने की योजना धराशायी होती दिख रही है। नगर परिषद की ओर से भी कोई सख्त कार्रवाई इस मामले में नहीं की जा रही है। महज नोटिस जारी करने तक ही नगर परिषद चंबा सीमित है।
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। कहा कि संबंधित दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि शहर को साफ-सुथरा करने में नगर परिषद का सहयोग करें।
विज्ञापन
सफाई ठेकेदार लोकिंद्र कुमार का कहना है कि नए बस स्टैंड के दुकानदार अलग-अलग कूड़ा नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। कहा कि इस बारे नगर परिषद को अवगत करवा दिया गया है।
--