फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Claims of giving better education to children are hollow

बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के दावे खोखले

Mon, 29 Aug 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Claims of giving better education to children are hollow
खज्जियार(चंबा)। एक तरफ प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के दावे कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी अध्यापकों के इंतजार में हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार में अध्यापकों की कमी विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। स्कूल में वर्ष 2006 से शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि स्कूल में प्रधानाचार्य का पद भी इसी माह खाली हो गया है। हैरानी की बात तो यह है कि साइंस और कॉमर्स संकाय के अध्यापक भी स्कूल में तैनात नहीं हैं। हालांकि, अभिभावक कई बार सरकार और विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इससे अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूल में करीब 350 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में हिंदी प्रवक्ता का एक, कॉमर्स प्रवक्ता का चार, ड्राइंग मास्टर का सात जबकि रसायन और बायो प्रवक्ताओं के पद 16 साल से रिक्त हैं। डीपीई और पीईटी के पद इसी साल खाली हुए हैं। इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक का पद 12, क्लर्क का 15 और सीनियर असिस्टेंट का पद पांच साल से खाली पड़ा है। कुल मिलाकर स्कूल में अध्यापकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खज्जियार के उपप्रधान अमर चंद का कहना है कि सरकार की ओर से अध्यापकों की तैनाती नहीं की जा रही है। स्कूल में काफी सालों से पद रिक्त पड़े हुए हैं।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि इसके बारे में सरकार को अवगत करवा दिया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द शिक्षकों की तैनाती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed