{"_id":"5e82053e8ebc3e72b422178f","slug":"cityzen-helpine-started-in-chamba-for-elder-chamba-news-sml3290769108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन शुरू, घर बैठे मिलेगा जरूरी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन शुरू, घर बैठे मिलेगा जरूरी सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कर्फ्यू के दौरान जिले के वरिष्ठ नागरिकों को जरूरी सामान उपलब्ध करवाने के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके तहत जरूरी दवाइयां, खाद्यान, सब्जियां, दूध पैकेट और अन्य वस्तुओं की मंगवाने के लिए वरिष्ठ नागरिक 7876893014 पर कॉल या व्हाट्सऐप कर सकते हैं। सामान के लिए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सूचना वरिष्ठ नागरिकों को देनी होगी। अधिकतम 48 घंटों के भीतर सामान उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रहेेगा। जिला पुलिस ने शहर के बुजुर्ग लोगों के लिए यह व्यवस्था शुरू की है। बिल के अनुसार सामान देने वाले अधिकारी को भुगतान करना होगा।
इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी सेवा
यह सेवा चंबा शहर और शहर से द्रड्डा, कोटी, साहो, करियां, भरमौर, होली गरोला, धरवाला, तीसा से दस किलोमीटर नकरोड़ से दस किलोमीटर के आसपास के क्षेत्र, किहार, सलूणी, सुंडली, तेलका, सुरंगाणी, संघणी, डलहौजी शहर से बलेरा, बनीखेत से बगढ़ार और ढुंडियारा से गोली के सभी क्षेत्र खैरी में केवल नड्डल केे छोड़कर अन्य सभी क्षेत्र, चुवाड़ी से बीस किमी के आसपास, लाहड़ू से हटली, ककीरा से नैणीखड्ड तक के सभी क्षेत्रों में मिलेगी।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि जिले के वरिष्ठ नागरिकों को जरूरी सामान घर बैठे उपलब्ध करवाने के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इसके लिए नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर वरिष्ठ नागरिक सामान मंगवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसे अधिकतम 48 घंटों के भीतर पहुंचाया जाएगा।