फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   City roads will be bright, parks will also be renovated

Chamba News: शहर के रास्ते होंगे चकाचक, पार्कों का भी होगा जीर्णोद्धार

Mon, 14 Aug 2023 08:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Aug 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
City roads will be bright, parks will also be renovated
चंबा। शहर के 11 वार्डाें के खस्ताहाल रास्तों की अब सूरत बदलने वाली है। नगर परिषद चंबा की ओर से सभी वार्डाें के खस्ताहाल रास्तों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित पार्कों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शहर के विभिन्न वार्डों में गत माह हुई बारिश से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मोहल्लों को जाने वाले रास्ते खस्ताहाल हैं तो वहीं, दूसरी ओर लोगों के भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। नगर परिषद की ओर से प्रोटेक्शन वर्क भी करवाया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 50 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। नगर परिषद की ओर से हाल ही में टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि नगर परिषद के तहत 11 वार्ड आते हैं। सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने प्रस्ताव नगर परिषद को हाउस की बैठक में सौंपे थे। करीब 20 कार्यों को हाउस में स्वीकृति मिली है। इनमें अधिकतर कार्य रास्तों की मरम्मत के हैं। जबकि पार्कों की दशा को सुधारने के लिए नगर परिषद ने रणनीति बनाई है। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहर में रास्तों की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed