फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   City residents coming to pay property tax are returning disappointed.

Chamba News: निराश लौट रहे गृहकर जमा करवाने आ रहे शहरवासी

Thu, 11 Jun 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
City residents coming to pay property tax are returning disappointed.
सर्वर डाउन होने के कारण बार-बार लगाने पड़ रहे नप कार्यालय के चक्कर
विज्ञापन

शहरवासी बोले- घंटों तक इंतजार करने के बाद भी पूरा नहीं हो रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद में हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए पहुंच रहे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्रणाली और बार-बार सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस वजह से उनका गृहकर जमा नहीं हो रहा है।
नगर परिषद में गृहकर की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। मकान मालिक जब गृहकर जमा करवाने के लिए कार्यालय में पहुंचते हैं तो अकसर उन्हें सर्वर या नेटवर्क संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार कर्मचारी लोगों को यह कहकर भेज देते हैं कि सर्वर काम नहीं कर रहा और अगले दिन आना।
विज्ञापन

शहरवासियों ने कहा कि गृहकर जमा करवाने के लिए उन्हें जरूरी काम छोड़कर आना पड़ता है। घंटों इंतजार करने के बाद भी काम नहीं होता। इससे उनका पूरा दिन व्यर्थ हो जाता है। उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिकों में टेक चंद, सुधीर कुमार, गोपाल महाजन, यश सिंह, मोहन कुमार और दीपक शर्मा ने बताया कि गृहकर की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर ही उपलब्ध होती है। संबंधित नंबर दर्ज करने के बाद ही मकान मालिक का पूरा रिकॉर्ड सामने आता है। नेटवर्क और सर्वर की समस्या के कारण यह प्रक्रिया बार-बार बाधित हो रही है। शहरवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले। यदि ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है तो उसकी तकनीकी खामियों को भी समय रहते दूर किया जाना चाहिए।

उधर, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि मामला ध्यान में लाया है। कई लोगों की शिकायतें उनके पास आई हैं। तकनीकी दिक्कत को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed