फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   City council's order, confiscated goods will not be returned

Chamba News: नगर परिषद का फरमान, वापस नहीं होगा जब्त किया सामान

Thu, 17 Apr 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
City council's order, confiscated goods will not be returned
चंबा में अवैध रेहड़ियों को जब्त करती नगर परिषद की टीम 
चंबा। नगर परिषद चंबा और पुलिस ने शहर में नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उपायुक्त के निर्देश पर वीरवार को चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत बाजार में 18 दुकानों का चालान करने के साथ ही नौ अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों को जब्त किया गया। नगर परिषद ने मौके पर ही 9,000 रुपये का जुर्माना वसूलते हुए दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को सख्त चेतावनी दी। वहीं नगर परिषद ने साफ किया है कि जो सामान जब्त किया है, उसे वापस नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ रेहड़ी-फड़ी धारक अपनी रेहड़ियों को लेकर वहां खिसक लिए जो बिना परमिट के रेहड़ियों को लगाकर बैठे थे। इस अभियान का उद्देश्य शहर में अव्यवस्था फैलाने वालों पर शिकंजा कसना और आम जनता को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और बिना अनुमति के व्यापारिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और आने वाले दिनों में इसे और अधिक कड़ा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के बाहर सड़काें पर सजाया था, जिसे हटा दिया। वीरवार को दिनभर नगर परिषद और पुलिस की टीम शहर का निरीक्षण करती रही। उन्होंने नियमों का पालन करने की अपील की है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। सिटी इंचार्ज सुरेश कुमार ने कहा कि सड़कों पर सामान सजाने के कारण आपातकालीन सहित अन्य वाहनों को आवाजाही के लिए दिक्कत होती है। लोगों को चलने में भी परेशानी होती है। हर समय दुर्घटना का भय रहता है। इसके लिए यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी धारक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई यहीं खत्म नहीं होगी
अब पोस्ट ऑफिस से लेकर कसाकड़ा तक निरीक्षण किया जाएगा। नगर परिषद ने साफ किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था और शहर की साफ-सफाई को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दुकानदार नियमों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed