फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CITU paid tribute to the martyred labour leaders in Dhakog

Chamba News: सीटू ने ढकोग में शहीद मजदूर नेताओं को दी श्रद्धांजलि

Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
CITU paid tribute to the martyred labour leaders in Dhakog
चंबा। सीटू जिला कमेटी ने मजदूरों के शोषण के खिलाफ लडाई लड़ते हुए ढकोग में शहीद हुए मजदूर नेताओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि 10 जून 2006 को चमेरा परियोजना-तीन का निर्माण करने वाली कंपनी ने मजदूर नेता कामरेड बाबूराम, विजय कुमार, दान सिंह भंडारी की रात के समय में निर्मल हत्या करवा दी थी। ये नेता मजदूरों के साथ हो रहे शोषण उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ने की योजना बना रहे थे। रात को कंपनी के गुंडों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्हें मार कर शव रावी नदी में फेंक दिए। दो शव तट से बरामद हुए जबकि, एक शव बह गया था। उनकी याद में सीटू हर वर्ष शहीदी दिवस मनाती है। उन्होंने कहा कि जिले में आज भी मजदूरों का शोषण बरकरार है। उन्होंने सभी साथियों से अपील की है कि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों विशेष कर चार लेबर कोड के खिलाफ नौ जुलाई को होने वाली हड़ताल को कामयाब करने में पूरी ताकत लगाएं। इस अवसर पर शहीद बाबू राम के परिवार के सदस्यों के साथ सीटू सदस्य, रिजु राम, आशा देवी, मीना, सावित्री, अजय, बालकू, सुनील, लोकी, सुरेंद्र, राम सिंह, चमन शर्मा, मनमोहन सिंह, सुरेश सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed