{"_id":"04614fda1964e524daec7d9dd1940d17","slug":"churs-found-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी में 2 किलो 512 ग्राम चरस समेत एक व्यक्ति पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरी में 2 किलो 512 ग्राम चरस समेत एक व्यक्ति पकड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा पुलिस ने खैरी थाने के अंतर्गत एक व्यक्ति से 2 किलो 514 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। साथ ही में चरस के साथ पकड़े आरोपी पर एनडीपीसी का मामला बना कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान मान सिंह पुत्र चतरो राम गांव सेरू पंचायत डंडी तहसील सलूणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह मामला उस समय पेश आया जब पुलिस पार्टी ने मुख्य आरक्षी विरेद्र सिंह की अगुवाई में धांई नाले के समीप नाका लगा रखा था। तभी वहां से उपरोक्त आरोपी गुजरा तो शक के आधार पर रोक कर इसकी तलाशी लेने पर इससे उपरोक्त मात्रा में चरस बरामद की गई। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। चरस तस्करी करना कानून अपराध है। इसकी रोकथाम के लिए छेड़ी गई मुहिम आगामी भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन