फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Churah's Sumit won gold in state level under-23 wrestling.

Chamba News: राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती में चुराह के सुमित ने जीता सोना

Fri, 09 Aug 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Churah's Sumit won gold in state level under-23 wrestling.
सुमित ठाकुर।संवादराज्य कुश्ती प्रतियोगिता वाली खबर के साथ
चंबा। पहलवान के बेटे ने प्रदेश भर में चुराह का डंका बजाया है। राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में सुमित ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता बीते दिनों बिलासपुर में हुई।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सुमित ठाकुर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर जिला चंबा का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। सुमित की इस उपलब्धि पर पिता रमेश ठाकुर ने खुशी जाहिर की है। पूरे घर में खुशी का माहौल है। सुमित की कामयाबी पर रिश्तेदार भी बधाई संदेश दे रहे हैं। अब सुमित ठाकुर वर्ष 2025 में 16 से 18 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय अंडर-23 वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले भी 72 किलोग्राम वर्ग श्रेणी में सुमित राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। सुमित ने अपनी कामयाबी का श्रेय स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना के कोच प्रिंस ठाकुर और अपने गुरुओं को दिया है। गौरतलब है कि सुमित के पिता रमेश ठाकुर भी पहलवान हैं। स्थानीय स्तर पर होने वाले दंगल में वे भाग लेते हैं। उनकी भी दंगल मेलों में अलग ही पहचान है। सुमित के पिता रमेश ठाकुर ने बताया कि सुमित की कुश्ती में शुरू से ही दिलचस्पी रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed