{"_id":"6aa5888c12692cd5fa0e567d","slug":"churah-youth-congress-sharpened-its-election-preparations-chamba-news-c-88-1-cmb1008-196414-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह युवा कांग्रेस ने चुनावी तैयारी को दी धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह युवा कांग्रेस ने चुनावी तैयारी को दी धार
Sat, 12 Sep 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
चुनावी रणनीति पर मंथन, युवाओं को संगठन से जोड़ने, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने पर फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कॉलोनी में शनिवार को युवा कांग्रेस चुराह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
जिला चंबा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया और प्रदेश युवा महासचिव आर्यन चौहान भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। कार्यकारी प्रदेश युवा अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनावी तैयारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर सहमति जताई।
इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, चकलू जिला परिषद सदस्य अंजु त्रिलोक सिंह, सनवाल जिला परिषद सदस्य निर्मला भूटानी, बीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बीसीसी महासचिव जन्म सिंह ठाकुर और जिला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर हाशु शेख सहित युवा कांग्रेस चुराह के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।