{"_id":"6822113249ffe9596a02b009","slug":"churah-health-chamba-news-c-88-1-ssml1006-150275-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: व्यवस्था वेंटिलेशन पर, दम तोड़ रही आयुर्वेदिक चिकित्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: व्यवस्था वेंटिलेशन पर, दम तोड़ रही आयुर्वेदिक चिकित्सा
विज्ञापन
व्यवस्था वेंटिलेशन पर, दम तोड़ रही आयुर्वेदिक चिकित्सा
चुराह में 19 में से 14 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में डाॅक्टरों के पद खाली
दो चिकित्सकों को दूसरे उपमंडलों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग आयुर्वेदिक पद्धति को देते हैं तरजीह
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में लोगों को आयुर्वेदिक इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि 19 में से 14 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में कोई भी चिकित्सक तैनात नहीं है। पांच डिस्पेंसरियों में तैनात नियमित चिकित्सकों में से दो को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे उपमंडलों में सेवाएं देने के लिए भेजा जा रहा है। ऐसे में मौजूदा समय में चुराह में 19 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों को चलाने के लिए विभाग के पास केवल तीन डॉक्टर उपलब्ध हैं। सात डिस्पेंसरियों को फार्मासिस्ट के सहारे चलाया जा रहा है। जबकि, अन्य डिस्पेंसरियों में मरीजों को आयुर्वेदिक सेवाएं ही नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को तवज्जो देते हैं लेकिन चिकित्सक नहीं होने के कारण चुराह में आयुर्वेदिक चिकित्सा दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। लोगों को इस पद्धति का लाभ नहीं मिल रहा है।
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में चिकित्सक और फार्मासिस्ट दोनों होने चाहिए। चुराह की डिस्पेंसरियों में फार्मासिस्ट ही देखने को मिल रहे हैं। चिकित्सक की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है।
-राहुल चौफला
जिस प्रकार चुराह में आयुर्वेदिक चिकित्सकों के पद खाली हैं। उन्हें देख यही लग रहा है कि सरकार इस पद्धति को जिंदा रखने के लिए ही दिलचस्प नहीं है। लोग इस पद्धति से इलाज करवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
-आशिक मोहम्मद
चुराह में पहले ही आयुर्वेदिक चिकित्सकों की कमी चल रही है। सरकार और विभाग यहां से चिकित्सकों की दूसरी जगह प्रतिनियुक्ति पर ड्यूटी लगा रहे हैं। यह व्यवस्था बंद हो।
-हेम राज
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में चल रही चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार को शीघ्र नई तैनाती करनी चाहिए जिससे लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।
-हरि सिंह
तहसीलदार आशीष ठाकुर ने बताया कि चिकित्सकों की कमी का मामला सरकार के ध्यान में लाया जाएगा। प्रतिनियुक्ति पर भेजे चिकित्सकों के बारे में भी सरकार को अवगत करवा दिया जाएगा।