{"_id":"5df8f5e68ebc3e87e86b1ce5","slug":"chitta-recovered-from-person-chamba-bus-chamba-news-sml317964495","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतर से चंबा आ रहे बस में सवार यात्री से 6.45 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतर से चंबा आ रहे बस में सवार यात्री से 6.45 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
विज्ञापन
चिट्टे के साथ पकड़ा यात्री।
- फोटो : Chamba
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। अमृतसर से चंबा आ रही सरकारी बस में सवार एक व्यक्ति को एसआईयू चंबा की टीम ने चिट्टे सहित दबोचा है। टीम ने तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से 6.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान शिवम महाजन पुत्र विजय महाजन निवासी पालम बिहार अमृतसर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एसआईयू की टीम ने भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चीहमा के नाकाबंदी की थी। इसी दौरान अमृतसर से चंबा की तरफ सरकारी बस आई। टीम ने बस को नियमित चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार व्यक्ति घबरा गया। टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
इस बैग से 6.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राम पंचायत मंगला में किराए का मकान लेकर रहता था। आरोपी ने शादी चंबा में ही की थी। नाकाबंदी के दौरान टीम में एसआईयू प्रभारी एवं मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार और नीरज मौजूद रहे।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमृतसर से चंबा आ रही बस में सवार एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।