{"_id":"67ed6f651148657a880cc81c","slug":"childrens-school-bags-become-expensive-financial-burden-on-parents-increases-chamba-news-c-88-1-ssml1004-147541-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बच्चों के स्कूल बैग हुए महंगे, अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बच्चों के स्कूल बैग हुए महंगे, अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
विज्ञापन
किताबों की दुकान पर रखे गए स्कूल बैग।
चंबा। जहां स्कूली बच्चों की किताबें, वर्दी और जूते महंगे हो गए हैं, वहीं स्कूल बैग की कीमत भी इस बार बढ़ गई है। बैग में किस्म के हिसाब से 50 से लेकर 150 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। अभिभावकों को नई कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाने के लिए बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू होने के बाद अब अभिभावक महंगाई की मार झेलते हुए महंगी वर्दी, किताबें, जूते और स्कूल बैग खरीदने के लिए मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है कि महंगाई के कारण इस माह उनका बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
स्कूल बैग के दाम पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बढ़ गए हैं। इससे अभिभावकों को आगामी समय में बच्चे पढ़ाने की चिंता अभी से ही सताने लगी है। सरकार को महंगाई की मार से शिक्षा को बचाना चाहिए।
-सत्या देवी
पिछले वर्ष जो स्कूल बैग 350 रुपये में खरीदा था, वही स्कूल बैग इस बार 400 रुपये का बाजार में बिक रहा है। स्कूल बैग के दाम में होने वाला उछाल अभिभावकों की जेब ढीली करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
-विमला देवी
खाद्य और गृह निर्माण सामग्री के बाद अब स्कूली बच्चों के लिए अनिवार्य स्कूली बैग, किताबें, वर्दी और जूतों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। महंगाई के कारण अभिभावक वर्ग त्रस्त हैं।
-नाजिया
नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल बैग समेत अन्य सामान खरीदने की एवज में खूब पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे महीने का बजट भी गड़बड़ा गया है।
ताज बीबी