{"_id":"6b09bc724c4535a743004ce0","slug":"children-from-mangala-showcased-their-talents-on-the-rangotsav-stage-chamba-news-c-88-1-cmb1002-204228-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रंगोत्सव के मंच पर मंगला के बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रंगोत्सव के मंच पर मंगला के बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग
Fri, 27 Nov 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोलाज और लोकगीत स्पर्धा में झटके प्रथम स्थान
सानवी महाजन, मानविक पंडित और तनिष्क ने हमीरपुर में चमकाया चंबा का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। राज्य स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। डाइट हमीरपुर में आयोजित स्पर्धा में विद्यालय के बच्चों ने कोलाज और लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चंबा का मान बढ़ाया।
शिक्षा खंड हरदासपुरा के अंतर्गत आने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राथमिक वर्ग की तीन निर्धारित स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इनमें पांचवीं कक्षा की सानवी महाजन ने कोलाज प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, लोकगीत प्रतियोगिता में चौथी कक्षा के मानविक पंडित और पांचवीं कक्षा के तनिष्क ने अपनी प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता बने।
इस उपलब्धि पर केंद्रीय मुख्य शिक्षिका कमलेश कुमारी सहित विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने बच्चों को बधाई दी। कमलेश कुमारी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।