फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children at home, parents themselves coming to school, said - department is testing patience

Chamba News: घर में बच्चे, अभिभावक खुद आ रहे स्कूल, बोले- सब्र का इम्तिहान ले रहा विभाग

Wed, 07 Aug 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Aug 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Children at home, parents themselves coming to school, said - department is testing patience
चुराह (चंबा)। शिक्षकों की कमी से जूझ रही राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ प्रथम में विद्यार्थी पढ़ाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। अभिभावक बच्चों को भेजने के बजाय खुद स्कूल में डेरा डाल रहे हैं और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसका कारण स्कूल में शिक्षकों के पद खाली होना है। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग अभिभावकों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद शिक्षकों के पद नहीं भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, स्कूल में पांच कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक तैनात है, जबकि विद्यार्थियों की संख्या 82 है। इन दिनों स्कूलों में एफए द्वितीय की परीक्षाएं चल रही हैं। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने स्कूल में आकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की राह चुनी है। वे शिक्षकों की तैनाती को लेकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। जब तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार सरकार और विभाग से आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक सुध नहीं ली गई है। अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में अध्यापक नहीं पहुंचेंगे, तब तक रोजाना स्कूल परिसर में डेरा डालेंगे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे।
कहा कि स्कूल में एक ही अध्यापक होने से बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह नहीं हो रही है। इससे बच्चों का भविष्य भी खराब हो रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगराज, सदस्य नंदलाल, हिना, पुष्पा, अजय कुमार, मुकेश कुमार, बीना देवी, वार्ड सदस्य परशुराम, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, लेख राज और केवल कृष्ण ने सरकार से मांग की है कि स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की जाए।उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सूरत राम ने बताया कि विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया है। बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे बच्चों को स्कूल भेजें।

--
अभिभावकों ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान भी स्कूल प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल विधायक हंस राज से मिला था और कुछ समय पहले कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशवंत खन्ना को अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक स्कूल में एक अन्य अध्यापक की तैनाती नहीं हो पाई है। लंबे समय से वे यह मांग उठा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed