फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children and villagers are forced to go to school, risking their lives.

Chamba News: जान हथेली पर रख, बच्चे और ग्रामीण स्कूल जाने को मजबूर

Thu, 18 Sep 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Children and villagers are forced to go to school, risking their lives.
चंबा में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुडन के रास्ते से गुजरता नौनिहा
डलहौजी (चंबा)। शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी और ग्रामीण उफनते नाले, भूस्खलन ग्रस्त रास्ते और खड़ी चढ़ाई पार कर स्कूल पहुंचने के लिए मजबूर हैं। बीते दिनों हुई भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग द्वारा बलेरा से कुडन के लिए निर्मित 30 मीटर सड़क बह गई है। अब हालात यह हैं कि 10 पंचायतों के ग्रामीण और स्कूली बच्चे उफनते नाले में पत्थरों और उभरे रास्तों से होकर ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुडन और डलहौजी का रुख करते हैं। हैरानी की बात यह है कि पंचायत स्तर, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

अभिभावक विजय कुमार, सुनील कुमार, इंदूबाला, दर्शना देवी, अनु देवी, प्रीतम, बाबू राम, सिंह राम और रत्न चंद ने बताया कि भारी बारिश के बाद स्कूल जाने का रास्ता पूरी तरह बह चुका है। कई बार उन्हें अपने बच्चों को स्कूल तक छोड़ना पड़ता है। बलेरा पंचायत के कोलसू, देलग, द्रम्मण, कुडन, रनहैट, चौंतडू और तलाई सहित अन्य गांवों के बच्चे इस उबड़-खाबड़ और पत्थरनुमा रास्ते से प्राथमिक पाठशाला कुडन पहुंचते हैं। कुडन प्राथमिक पाठशाला में 18 विद्यार्थी और प्री-प्राइमरी स्कूल में सात बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। एसएमसी अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में मार्ग निर्माण को लेकर प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि मामला ध्यान में है और लोक निर्माण विभाग को मार्ग बहाली के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

चंबा में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुडन के रास्ते से गुजरता नौनिहा

चंबा में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुडन के रास्ते से गुजरता नौनिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed