{"_id":"63f0d5819ad8451920066fc4","slug":"child-protection-unit-stopped-child-marriage-chamba-news-c-19-1-64570-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: बाल संरक्षण इकाई ने रुकवाया बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: बाल संरक्षण इकाई ने रुकवाया बाल विवाह
Sat, 18 Feb 2023 07:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चाइल्ड लाइन ने चंबा उपमंडल की पंचायत में बाल विवाह होने से पहले रुकवा दिया। यह शादी दूसरी बार होने वाली थी लेकिन चाइल्ड लाइन टीम की सक्रियता से इस शादी को दूसरी बार भी होने रोक दिया गया। इस शादी में नाबालिग लड़की नहीं थी बल्कि लड़का नाबालिग था। उसकी उम्र अभी 18 वर्ष थी। लड़के को बालिग होने के लिए अभी तीन वर्ष थे।
जैसे ही चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर में इस शादी की सूचना मिली तो शनिवार को प्रशासन से अनुमति लेकर चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची। यहां पर दोनों परिवारों को इस बाल विवाह को रोकने की हिदायत दी गई। साथ ही बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। यह शादी रविवार को होनी थी लेकिन शनिवार को पंचायत में जाकर चाइल्ड लाइन ने इस शादी को होने से पहले ही रुकवा दिया। इससे पहले इस शादी की तारीख आठ फरवरी रखी गई थी। उस दौरान भी चाइल्ड लाइन ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों परिवारों को अपने कार्यालय में बुलाया और शादी रुकवाने की हिदायत दी।
लड़के के बालिग होने के बाद ही शादी करवाने को कहा। इसको लेकर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी इन परिवारों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। शनिवार को दोबारा से चाइल्ड के टोल फ्री नंबर में सूचना दी गई कि रविवार को यह शादी करवाई जा रही है। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन ने उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक और बाल संरक्षण इकाई को दी। इसके बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड लाइन ने पुलिस के साथ यह कार्रवाई की। चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि बाल विवाह को रोक दिया गया है।