{"_id":"665dfdea0ede416a230c206c","slug":"chief-opd-of-medical-college-will-be-shifted-to-sarol-in-two-months-chamba-news-c-88-1-ssml1006-126280-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो महीने में सरोल शिफ्ट हो जाएंगी मेडिकल कॉलेज की मुख्य ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो महीने में सरोल शिफ्ट हो जाएंगी मेडिकल कॉलेज की मुख्य ओपीडी
Mon, 03 Jun 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंबा। दो महीनों के भीतर चंबा मेडिकल कॉलेज की मुख्य ओपीडी सरोल में बने नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने योजना भी तैयार कर ली है।
शुरुआत में उन ओपीडी को सरोल में शिफ्ट किया जाएगा, जहां मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। भीड़ ज्यादा होने के कारण अस्पताल में मरीजों को ओपीडी के बाहर खड़े होने में काफी परेशानी होती है। गर्मी के मौसम में मरीजों का हाल और भी बुरा हो जाता है। ओपीडी के बाहर भीड़ जुटने पर तिल धरने की जगह नहीं रहती है। ऐसे में मरीजों को गर्मी से उबलना पड़ता है। वहां पंखों की भी उचित व्यवस्था नहीं है। सरोल में बनाए गए नए भवन में मरीजों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। ऐसे में मरीज से लेकर तीमारदार भी अब यही इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब सरोल में मेडिकल कॉलेज शिफ्ट हो।
नए भवन में बिजली और पानी के कनेक्शन को लेकर कार्य अंतिम चरण में है। यह कार्य पूरा होते ही नए भवन में भीड़भाड़ वाली ओपीडी शिफ्ट कर दी जाएंगी। इसके बाद मरीजों को डॉक्टर से जांच करवाने के लिए भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। ओपीडी के बाहर नए भवन में बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। उधर, मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि दो महीने के भीतर मेडिकल कॉलेज के नए भवन सरोल में भीड़भाड़ वाली ओपीडी शिफ्ट की जा सकती हैं। इसको लेकर प्रबंधन ने अपनी योजना भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
--