फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chief Minister ignored Chamba district: Jai

मुख्यमंत्री ने चंबा जिला को किया दरकिनार : जय

Fri, 09 Feb 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister ignored Chamba district: Jai
चंबा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले को दरकिनार किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने चंबा समेत प्रदेश भर के 1400 विभिन्न संस्थानों को बंद कर रिकॉर्ड बनाया है।

प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति सदस्य जय सिंह ने चंबा में प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने चंबा के साथ भेदभाव की नीति अपनाकर कई संस्थान बंद कर दिए हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में जनहित में खोले गए जलशक्ति विभाग के सब डिविजन मरेड़ी, बरोड़ी और कैला में खुले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत उप तहसील साहो को भी बंद कर दिया गया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आप पहले और अंतिम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 14 माह के कार्यकाल में 1400 संस्थान बंद करवाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 700 आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखें कि उन्होंने 14 माह में कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया है, कितनी महिलाओं को 1500-1500 रुपये महीने के दिए या लोगों को 300 यूनिट बिजली कब फ्री में दी जा रही है। कांग्रेस कार्यकाल में कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ धोखा किया जा रहा है। कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिल रहा है। 14 माह के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने 18000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश को बर्बाद कर कर दिया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed