{"_id":"6a264ef200b715178e0c1a0c","slug":"chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-appeals-for-over90-percent-voter-turnout-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अपील, मतदान प्रतिशत 90 फीसदी से ऊपर ले जाएं मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अपील, मतदान प्रतिशत 90 फीसदी से ऊपर ले जाएं मतदाता
Mon, 08 Jun 2026 10:41 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:41 AM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चंबा जिले के खज्जियार में आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं से भविष्य में मतदान प्रतिशत को 90 फीसदी से अधिक तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं समेत सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खज्जियार में लोगों को जानकारी देते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
- फोटो : जागरूक पाठक
विस्तार
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां लगभग 100 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। देश में करीब 1 करोड़ 80 लाख लोग चुनाव आयोग के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, जबकि लगभग 12 लाख बूथ लेवल अधिकारी जमीनी स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने खज्जियार में बूथ लेवल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों और मतदाताओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं सहित सभी मतदाताओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक वोट का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रत्येक चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर भविष्य में 90 प्रतिशत से अधिक तक पहुंचाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खज्जियार में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए बूथ लेवल अधिकारियों और मतदाताओं से संवाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान प्रतिशत, मतदाता संख्या तथा मतदान केंद्रों से जुड़ीं व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने युवा मतदाता पल्लवी शर्मा, सैफ अली, साहिल सहित महिला मतदाता सुरेंद्री देवी और सुमना देवी से भी बातचीत की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने खज्जियार स्थित खज्जी नाग मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का भी दौरा किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का विधिवत स्वागत किया और उन्हें शाॅल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पत्नी अनुराधा कुमार काे भी शाॅल और टोपी देकर सम्मानित किया।