फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   checking of shoops

मापतोल विभाग की चंबा शहर में छापामारी

Thu, 23 Jun 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला चंबा
अमर उजाला चंबा Updated Thu, 23 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
मापतोल विभाग की टीम ने वीरवार को चंबा शहर में दबिश दी और दुकानदारों को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम न वसूलने की हिदायत दी। इस मौके पर विभाग की टीम ने खासतौर पर शीतल पेय, दूध और शराब की दुकानों पर छापा मारा। विभाग ने यह अभियान लोगों की लगातार शिकायतें  के बाद छेड़ा है। मापतोल विभाग के सहायक नियंत्रक विजेंद्र सिंह नरियाल ने बताया कि निर्धारित मूल्य से अधिक कोई भी दुकानदार कीमत नहीं ले सकता है। उन्होंने बताया कि शीतल पेय पर जितने पैसे लिखे हों, ग्राहकों को उतना ही बिल देना होगा। यदि उससे अधिक कीमत वसूली जाती है तो वे तत्काल दुकानदार के खिलाफ विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि शराब की बोतल पर भी निर्धारित मूल्य लिखा हुआ होता है और विक्रेता उससे अधिक दाम नहीं वसूल सकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान वीरवार को चंबा शहर से शुरू किया गया है। इसे जिला भर में चलाया जाएगा। विभाग की टीम सभी जगह औचक निरीक्षण करेगी और कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में फिलहाल सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि मूल्य से अधिक कीमत वसूल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed