फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chattoga school students bringing water in bottles from home

Chamba News: चटोगा स्कूल में 15 दिन से आपूर्ति ठप, बोतलों में पानी ला रहे विद्यार्थी

Wed, 20 Sep 2023 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 Sep 2023 05:26 AM IST
विज्ञापन
Chattoga school students bringing water in bottles from home
चांजू (चंबा)। उपमंडल चुराह की प्राथमिक पाठशाला चटोगा में 15 दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है। स्कूली बच्चों को अब घरों से बोतलें भरकर पेयजल स्कूल लाना पड़ रहा है। कई बार तो बच्चों को आधा दिन बगैर प्यास बुझाए ही गुजारना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन की मानें तो पेयजल आपूर्ति बंद होने के बारे जल शक्ति विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभिभावकों में नरेश कुमार, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार और योगराज ने बताया कि चटोगा विद्यालय में 15 दिनों के बाद भी विभाग बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को सुचारू करवाने में नाकाम रहा है। पेयजल आपूर्ति के बंद रहने से स्कूली बच्चों को पीने और दोपहर के भोजन के समय भी पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल के अभाव में स्कूल बैग के साथ बच्चों को पानी की बोतलें भी घर से ले जानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन



उधर, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि करीब 15 दिनों से चटोगा स्कूल में पानी नहीं आ रहा है। कई बार जलशक्ति विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को सूचित किया गया। मगर विभाग की तरफ से अभी तक स्कूल में पानी की सप्लाई को सुचारू करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला ध्यान में लाया गया है। मामले की जानकारी एकत्रित कर स्कूल में पेयजल आपूर्ति को सुचारू करवाया जाएगा।



- केवल शर्मा, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed