फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Charpat Nath's stick left for Manimahesh on the tunes of musical instruments.

Chamba News: वाद्ययंत्रों की धुनों पर चरपट नाथ की छड़ी मणिमहेश के लिए रवाना

Fri, 06 Sep 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Charpat Nath's stick left for Manimahesh on the tunes of musical instruments.
राधाष्टमी न्हौण के लिए चंबा से रवाना होती चरपट नाथ की छड़ी। स्त्रोंत-संवाद
चंबा। चरपट नाथ मंदिर से मणिमहेश के लिए छड़ी यात्रा रवाना हो गई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के साथ बड़ी संख्या में यात्रा में लोगों ने भाग लिया। यह यात्रा विभिन्न स्थानों पर पड़ाव पार करते हुई मणिमहेश पहुंचेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम यह छड़ी यात्रा अपने पहले पड़ाव जुलाहकड़ी के लिए निकली। चरपट नाथ के पुजारी ने चरपट नाथ के चिह्न को उठाकर यात्रा की अगुवाई की। छड़ी जुलाहकड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। चरपट नाथ की छड़ी यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर रात्रि विश्राम के बाद राधा अष्टमी के शाही स्नान के बाद चंबा मुख्यालय लौटेगी। हर वर्ष चंबा नगर से मणिमहेश के लिए दो यात्राएं निकलती हैं। इनमें एक दशनाम की छड़ी तो दूसरी चरपट के चिह्न की निकलती है। बुधवार को दशनाम की छड़ी ने मणिमहेश के लिए प्रस्थान किया तो बुधवार को चरपट की चिह्न यात्रा मणिमहेश के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर लोगों ने पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed