फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   charas recovered in chamba hetla police

चंबा-भरमौर हाईवे पर लूणा के समीप हैतला में 3

Thu, 27 Feb 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
charas recovered in chamba hetla police
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा के समीप हैतला गांव में एसआईयू टीम ने एक आरोपी को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 384 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस को नाकाबंदी के दौरान यह सफलता मिली है।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी गांव सुनकर डाकघर औराफाटी तहसील भरमौर चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने मुख्य आरक्षी अनुज कुमार की अगुवाई में उक्त स्थान पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान लूणा की तरफ से व्यक्ति पैदल आ रहा था, जो टीम को देखकर घबरा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रवि बताया और सुनकर गांव निवासी का रहने वाला है। पुलिस ने राहगीर के कैरी बैग की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैग से 384 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में भरमौर थाना के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहगीर से 384 ग्राम चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed