{"_id":"5f60ea008ebc3e4171089dcf","slug":"charas-recovered-forest-barrior-kariyna-chamba-chamba-news-sml3452031106","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेस्ट बैरियर पर पुलिस ने 414 ग्राम चरस के साथ धरे दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेस्ट बैरियर पर पुलिस ने 414 ग्राम चरस के साथ धरे दो आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां के पास पुलिस ने दो बाइक सवारों को 414 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस और बाइक को जब्त करके आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी रात के अंधेरे में चरस को ठिकाने लगाने जा रहे थे। मगर पुलिस की मुस्तैदी से दोनों धरे गए। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा कर रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी बलविंद्र सिंह की अगुवाई में मंगलवार तड़के चंबा-भरमौर मार्ग पर फॉरेस्ट बैरियर के पास नाका लगाया था। इस दौरान नाके से गुजरने वाले हर वाहन की जांच पड़ताल की जा रही थी।
इसी दौरान मान सिंह और काहन सिंह निवासी वीपीओ कूंर अप्लाइड फॉर नंबर की बाइक में सवार होकर भरमौर की तरफ से आ रहे थे। नाके पर खड़ी पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान उनके बैग की तलाशी की गई। पहले दोनों बैग की तलाशी करवाने को तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
बाद में जब पुलिस सख्ती से पेश आई और दोनों के बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग से 414 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चंबा थाना में पहुंचाया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक एस अरूल कुमार ने बताया कि चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।