फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra: Chapati will be available for Rs 12 in Gaurikund and Daljheel

मणिमहेश यात्रा: गौरीकुंड और डलझील में 12 रुपये में मिलेगी चपाती

Tue, 16 Aug 2022 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 16 Aug 2022 11:13 PM IST
सार

मणिमहेश यात्रा के लिए प्रशासन ने खाने-पीने की चीजों से लेकर कुली, घोड़े और खच्चरों की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। 

विज्ञापन
Manimahesh Yatra: Chapati will be available for Rs 12 in Gaurikund and Daljheel
मणिमहेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिमहेश यात्रा के दौरान गौरीकुंड और डलझील में श्रद्धालुओं को 12 रुपये में चपाती मिलेगी। मैगी के दाम 40 रुपये निर्धारित किए गए हैं। भरमौर, हड़सर, धनछो और सुंदरासी में चाय कप 10 रुपये में मिलेगा जबकि डलझील और गौरीकुंड में चाय का कप 15 रुपये में मिलेगा। मणिमहेश यात्रा के लिए प्रशासन ने खाने-पीने की चीजों से लेकर कुली, घोड़े और खच्चरों की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। भरमौर से लेकर हड़सर, धनछो, सुंदरासी, गौरीकुंड और डल में खाने की चीजों सहित कुली, घोड़े और खच्चरों की सवारी की दरें अलग-अलग रहेंगी जिससे श्रद्धालुओं के साथ किसी तरह की ठगी न हो सके। इसके लिए स्थापित किए गए हर सेक्टर में शिकायत कक्ष की भी व्यवस्था रहेगी। यदि कोई मनमाने दाम वसूलता है तो यात्री शिकायत कक्षों में जाकर शिकायत दे सकते हैं। गौरतलब है कि करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद मणिमहेश यात्रा होने जा रही है। ऐसे में प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था बनाई है।

विज्ञापन


ये रहेंगी खाद्य वस्तुओं की दरें

  • भरमौर और हड़सर में दाल कटोरी (150 मिलीलीटर) 20 रुपये, धनछो और सुंदरासी
  • में 30 रुपये जबकि गौरी कुंड और डल झील में 40 रुपये में मिलेगी। इसी तरह सब्जी कटोरी (150 मिलीलीटर) के दाम भी 20, 30 और 40 रुपये रहेंगे। वहीं प्रति चपाती दाम 8,10 और 12 रुपये रहेंगे।
  • विज्ञापन
  • भरमौर और हड़सर में चावल की फुल प्लेट 50, धनछो और सुंदरासी में 60 जबकि गौरी कुंड और डल झील में 70 रुपये में मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसी तरह इन तीनों स्थानों पर दाल सब्जी के साथ परांठे के दाम क्रमवार 30, 40 और 45 रुपये रहेंगे। जबकि चाय प्रति कप 10,10 और 15 रुपये में मिलेगा।
  • फुल डाइट चावल-चपाती-दाल-सब्जी-कढ़ी, 70, 80 और 90 रुपये मिलेगी।
  • हाफ डाइट चावल-पाती-दाल-सब्जी-कढ़ी 40,50 और 60 रुपये में मिलेगी।
  • मैगी प्लेट (एक पैकेट) 25, 30 और 40 रुपये में मिलेगी।
  • मिनरल वाटर (एक बोतल) के दाम 20, 25 और 30 रुपये रहेंगे।
  • ये रहेंगी कुली, घोड़े व खच्चरों की दरें (रुपये में)
  • हड़सर से धनछो के लिए कुली के दाम 350 रहेंगे। घोड़ा-खच्चर (सामान) के लिए 500 और घोड़ा-खच्चर (सवारी) के लिए 900 रुपये रहेंगे।


इसी तरह हड़सर से सुंदरासी के लिए 550, 650,1100, हड़सर से गौरीकुंड के लिए 700, 750,1500, हड़सर से मणिमहेश के लिए 800, 850,1600, धनछो से गौरीकुंड के लिए 350, 450 और 700, धनछो से मणिमहेश के लिए 500, 600 और 900 रुपये, सुंदरासी से गौरीकुंड के लिए 200,250 और 400 रुपये, सुंदरासी से मणिमहेश के लिए 300, 400 और 600 जबकि गौरीकुंड से मणिमहेश के लिए 150, 200 और 300 रुपये रेट निर्धारित किए गए हैं। वहीं 100 रुपये प्रति स्लीपिंग बैग और 100 रुपये प्रति कंबल मिलेगा। पंजीकरण फीस 250 रुपये प्रति कुली वसूल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed