Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chambyal Phase-II project will give a new dimension to craftsmanship

Chamba News: चंबयाल चरण-दो प्रोजेक्ट देगा शिल्पकला को नया आयाम

Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chambyal Phase-II project will give a new dimension to craftsmanship
ऐतिहासिक रंग महल का भी होगा कायाकल्प, आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर बनेगा
विज्ञापन

भारत सरकार ने दो करोड़ का बजट चंबयाल प्रोजेक्ट के लिए किया स्वीकृत
खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आकांक्षी जिला की धातु शिल्प कला, प्रस्तर कला, काष्ठ कला, मिनिएचर पेंटिंग, चंबा चप्पल, चंबा थाल, चंबा रुमाल आदि पारंपरिक शिल्प कलाओं को चंबयाल चरण-दो प्रोजेक्ट नया आयाम देगा। जिले के धातु, शिल्पकला समेत विभिन्न कलाओं से जुड़े कलाकारों की ओर से तैयार पारंपरिक उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग इसका केंद्रबिंदु रहेगा। साथ ही ऐतिहासिक रंगमहल का जीर्णोद्धार करके आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर या हेरिटेज सेंटर संचालित किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से चंबयाल चरण-दो प्रोजेक्ट के लिए दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस बजट के जरिये पारंपरिक कलाओं के कारीगरों और कलाकारों के उत्पादों को लोग महज एक क्लिक पर भी खरीद सकेंगे। इससे कारीगरों और कलाकारों की आर्थिकी में भी सुधार होगा।

जिला प्रशासन की ओर से जिले की विभिन्न पारंपरिक कलाओं और विभिन्न कलाकारों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए चंबयाल प्रोजेक्ट को आरंभ किया गया। प्रोजेक्ट आरंभ होने के उपरांत वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस प्रोजेक्ट के तहत फंडिंग नहीं हो पाई और कई कार्य अधर में ही लटक गए। ऐसे में अब जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से जिले के कलाकारों का कौशल बढ़ाने, उनके उत्पादों की सही पैकेजिंग, नई मार्केट उपलब्ध करवाने से लेकर चंबयाल द्वितीय चरण के तहत प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को स्वीकृत के लिए भेजा गया जिसे स्वीकृति मिल गई है। सर्वप्रथम ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल रंगमहल के भीतर रंगरोगन समेत मरम्मत कार्य करवाकर आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर या हेरिटेज सेंटर चलाया जाएगा। इतना ही नहीं, कलाकारों और शिल्पकारों के उत्पादों को यहां पर रखा जाएगा। उत्पादों को बेचने के लिए ऑनलाइन मार्केट का सहारा भी लिया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी। कहा कि शिल्प व्यवसाय से जुड़े कलाकारों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने के साथ ही मशीनरी खरीद समेत उनके भ्रमण करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed