फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's youth will get badminton training

Chamba News: चंबा के युवाओं को मिलेगा बैडमिंटन का प्रशिक्षण

Wed, 21 May 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chamba's youth will get badminton training
चंबा। जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार की ओर से चंबा में खाली चल रहे बैडमिंटन कोच के पद को भर दिया गया है। अब खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बैडमिंटन कोच की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग के बैडमिंटन हॉल में दोपहर चार बजे से लेकर शाम छह बजे तक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे युवा आगामी प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन कर चंबा का नाम रोशन कर सकें। जानकारी के अनुसार यह पद तीन साल से खाली था। इसके चलते युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। युवा अपने स्तर पर ही बैडमिंटन खेल का अभ्यास करते रहे हैं। इस कारण उपयुक्त मार्गदर्शन न होने के कारण युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिल पाई। हालांकि, इस अवधि में कई बार विभाग से कोच की तैनाती की मांग भी की लेकिन अब जाकर सरकार की ओर से चंबा में बैडमिंटन कोच की स्थायी तैनाती की गई है। इससे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि चंबा में मिंजर और अन्य आयोजनों के दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता होती है। वहीं, दूसरी तरफ हर साल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। कोच के अभाव में बच्चों की प्रतिभा दब रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि तय शेड्यूल के मुताबिक युवा अभ्यास के लिए कोच से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed