फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's U-19 players leave to participate in the state-level football competition.

Chamba News: राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने चंबा के अंडर-19 खिलाड़ी रवाना

Sat, 27 Sep 2025 06:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:47 PM IST
सार

चंबा जिले के अंडर-19 फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर दिया गया। शिविर में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा गया। इससे उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन
Chamba's U-19 players leave to participate in the state-level football competition.
चंबा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ऊना रवाना होने से पहले फुटबॉल टीम।संवाद

विस्तार

चंबा। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला चंबा के अंडर-19 वर्ग के 18 स्कूली खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए। प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक ऊना में आयोजित होगी। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय ट्रायल के आधार पर किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 10 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे। प्रतियोगिता से पहले चंबा चौगान में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारा और खेल की बारीकियों से अवगत करवाया। योगेश चौणा ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला चंबा का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed