{"_id":"65c8fca3b0b9fe63dc0fdfdb","slug":"chambas-tourism-business-will-shine-if-the-infrastructure-becomes-stronger-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118216-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ढांचा मजबूत होगा तो चमक उठेगा चंबा का पर्यटन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ढांचा मजबूत होगा तो चमक उठेगा चंबा का पर्यटन कारोबार
Sun, 11 Feb 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार के बजट से होटल कारोबारियों को काफ उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
ढांचा मजबूत होगा तो जिले में पर्यटन कारोबार को पंख लग जाएंगे। मांग की कि सरकार सड़क विस्तार के साथ हेली टैक्सी और रोपवे जैसी योजनाओं पर काम करे। जिले में ऐसे कई अनछुए पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें विकसित किया जा सकता है। अभी तो डलहौजी और खज्जियार सहित जिला मुख्यालय चंबा ही पर्यटक पहुंचते हैं। नए स्थलों को निखारने से पर्यटन कारेाबार को बढ़ावा दिया जा सकता है। जिला चंबा के जुम्महार, कोलका वैली सहित न्वांसी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। अगर सरकार इन क्षेत्रों के लिए ढांचे को मजबूत करती है तो जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राजस्व की भी कमी नहीं रहेगी।
--
डलहौजी और खज्जियार जिला चंबा के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहां 12 महीने पर्यटकों की आवाजाही रहती है। यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। सरकार बजट में इसे विकसित करने के प्रयास करे। - अमित सिंगारी
--
जिला चंबा में ऐसी काफी जगह हैं, जिन्हें पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा सकता है। सरकार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनछुए स्थलों तक पहुंचने के लिए योजना कार्यान्वित करनी चाहिए। - नरेंद्र चौहान
विज्ञापन
--
जोत भी पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। यहां के लिए रास्ता सिंगल लेन है। हालांकि, डबल लेन का कार्य चल रहा है, मगर यह काफी धीमी गति से हो रहा है। मार्ग चकाचक होने से पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा। - अनिल ठाकुर
--
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार हेली टैक्सी सेवा शुरू करती है तो इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से पर्यटक भी जिला चंबा की सुंदर वादियों का दीदार करने के लिए पहुंचेंगे। - विक्रम नरूला