फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's promising students dominate inter-college weightlifting competition

Chamba News: इंटर कॉलेज भारोत्तोलन प्रतियोगिता छाए चंबा के होनहार

Mon, 18 Nov 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 18 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chamba's promising students dominate inter-college weightlifting competition
चंबा अंतर महाविद्यालय में विजेता रहे ​खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। संवाद
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के खिलाड़ियों ने इंटर कॉलेज पुरुष और महिला वर्ग की इंटर कॉलेज भारोत्तोलन प्रतियोगिता में एक स्वर्ण समेत छह पदक जीते। सोमवार को कॉलेज में विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. सचिन मेहरा ने कहा कि महिला वर्ग की प्रतियोगिता हमीरपुर जिला के राजकीय महाविद्यालय नादौन में और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता कांगड़ा जिला के इंदौरा में हुई। इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चंबा कॉलेज की मोनिका ने 87 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, रिमझिम ने 59 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक, उदय सिंह ने 81 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, खेमराज ने 96 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, दक्ष विज ने 67 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक और नयन कश्यप ने 109 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। साथ ही पुरुष वर्ग में ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के लिए गौरव एवं हर्ष का विषय है कि हमारे खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए पदक हासिल किए हैं। उन्होंने टीम कोच एवं राष्ट्रीय स्तरीय रेफरी-2 और एनआईएस प्रमाणित कोच शिवाली का धन्यवाद किया और टीम प्रभारी प्रोफेसर सचिन मेहरा और टीम प्रबंधक डॉ. तेज सिंह को भी बधाई दी है। इस मौके पर प्रोफेसर अविनाश, डॉ. शैली महाजन और टीम खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed