फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's Mystic Village gets Silver Award in Delhi

Chamba News: चंबा के मिस्टिक विलेज को दिल्ली में मिला सिल्वर अवार्ड

Sat, 24 Feb 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Feb 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Chamba's Mystic Village gets Silver Award in Delhi
चंबा के मिस्टिक विलेज को दिल्ली में मिला सिल्वर अवार्ड
विज्ञापन

आउटलुक ट्रैवलर ने इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म कैटेगिरी में दिया अवार्ड
बिना किसी आर्थिक सहायता के मिस्टिक विलेज के लोगों को प्रयास रहे सफल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी जिला चंबा के नॉट ऑन मैप मिस्टिक विलेज (भलोली) खज्जियार को आउटलुक ट्रैवलर ने इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म कैटेगिरी में सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया है।
मिस्टिक विलेज को शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान मिला। यह सम्मान नॉट ऑन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा, रेणु शर्मा, शंकर, अनूप, मगनदीप, तनविंदर सिंह और जिवेश ने प्राप्त किया। स्वयं सहायता समूह के शंकर और अनूप ने कहा कि पहली बार अवार्ड हासिल कर उन्हें खुशी मिली है। इससे पूर्व मिस्टिक विलेज को ट्रिप एडवाइजर की ओर से 2020 में सर्वश्रेष्ठ गांव के रूप में सम्मानित जा चुका है। मिस्टिक विलेज गद्दी जनजाति का पहला पर्यटन आधारित सामुदायिक गांव है। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की ओर से किया जा रहा है। मिस्टिक विलेज जिला चंबा की ग्राम पंचायत सिंगी में स्थित है।
विज्ञापन

--
पर्यटन नगरी खज्जियार में है यह गांव
यह गांव मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर पर्यटन नगरी खज्जियार में आता है। गांव तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर का सफर ट्रैकिंग कर पूरा होता है। मिस्टिक विलेज में पांच होमस्टे चलाए जा रहे हैं। इनका संचालन गाबदिका स्वयं सहायता समूह कर रहा है। इस गांव की चंबा मुख्यालय से दूरी करीब 25 किलोमीटर और डलहौजी से 20 किलोमीटर है। मिस्टिक विलेज में लोग पर्यटकों को एक प्रामाणिक, गहन अनुभव प्रदान करते हैं। पर्यटकों को परिवेश की शांति का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करते हैं। पर्यटक पहुंचते हैं तो यहां सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जिम्मेदार पर्यटन का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नॉट-ऑन-मैप संस्था ने बदली गांव की तस्वीर
गांव की तस्वीर तब बदली, जब यहां के लोगों का परिचय नॉट-ऑन-मैप संस्था से हुआ। संस्था समुदाय आधारित जिम्मेदार और टिकाऊ पर्यटन के लिए कार्य कर रही है। संस्था ने यहां पारंपरिक रूप से तैयार किए गए पुश्तैनी मिट्टी-पत्थर के घरों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को पहचाना। ये मकान 65 से 200 साल पुराने थे। संस्था ने इन्हें संभावित होमस्टे के रूप में देखा। नॉट-ऑन-मैप ने इन घरों का नवीनीकरण कर, सेवा वितरण में आवश्यक प्रशिक्षण देकर और अद्वितीय अनुभवों के विकास में सहायता करके समुदाय की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा होमस्टे की ब्रांडिंग और मार्केटिंग में भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed